सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक क्रिसमस : विधायक भूषण बाड़ा.
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : क्रिसमस प्रेम भाईचारा आपसी सहयोग व सद्भावना का त्योहार है जो हमारे जीवन में नव स्फूर्ति वह मानव उत्थान के लिए प्रेरित करती है। विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कही। उन्होंने कहा की क्रिसमस का बड़ा दिन प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। जिस अच्छे काम को हम अभी कर सकते हैं उसे बाद के लिए नहीं टालना चाहिए। क्योंकि यह अवसर दुबारा न आता है।
उन्होंने कहा है कि 2020 का क्रिसमस, कोरोना महामारी के कारण एक खास क्रिसमस होगा। इन सभी पीड़ाओं के बीच येसु का जन्म मानव जाति के लिए आशा का संदेश लायेगा। जो इस समय पहले अधिक जरूरी है।हमें मूल क्रिसमस की याद करनी चाहिए। जब ख्रीस्त का जन्म हुआ था, वह एक आदर्श परिस्थिति नहीं थी। इस्राएली जीवन की एक कठिन परिस्थिति से गुजर रहे थे और ऐसी परिस्थिति में ईश्वर के पुत्र का जन्म हुआ था। कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु का अनुपम उपहार है। यह दिन सभी से प्रेम करने, पापियों को क्षमा करने व अपने पापों के लिए प्रभु से प्रार्थना करने का है। मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रूप में क्रूस पर दिया। यह ईश्वर का असीम प्रेम का प्रदर्शन है। पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखा है परमेश्वर प्रेम है। परमेश्वर के प्रेम में कोई भेदभाव नहीं है
अर्थात परमेश्वर का प्रेम विश्व के सभी जाति, जनजाति, प्रजाति, राष्ट्र एवं समुदाय के स्त्री-पुरुषों के लिए है।हमें आपसी प्रेम व भाईचारा को बनाएं रखने की जरूरत है। प्रभु ईशा मसीह ने भी लोगों में प्रेम का संदेश बांटा था। विधायक ने कहा कि सभी धर्म हमें प्रेम की सीख देते है। ऐसे में हम सबों को इसे अपनाना चाहिए। देश में शांति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमन शांति से रहना सीखें, तभी कल्याण होगा।

















