बाजार शाखा से सम्बन्धित हुई समीकक्षात्मक बैठक.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : नगर निगम हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बाजार शाखा से सम्बन्धित समीकक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम की दुकानों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। नगर निगम हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा आदेश दिया गया,कि जिन दुकानदारों ने लीज का रिन्यूअल नहीं कराया है या जिन्होंनें भाड़ा नहीं दिया है,वे 7 दिनों के अन्दर कार्यालय आकर प्रक्रिया पूरी करवा लें, अन्यथा उनकी दुकानों का लीज एग्रीमेंट को रद्द कर अन्य इच्छुक दुकानदारों के साथ लीज एग्रीमेंट करने की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।

नगर आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा यह भी जानकारी दी गई, कि आगामी बोर्ड कि बैठक में लीज एग्रीमेंट तथा भाड़ा से सम्बन्धित नए दर का निर्धारण किया जाएगा। इस बैठक में नगर प्रबंधक रोहित गुड़िया,नगर प्रबंधक विकास मण्डल उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now