रांची समेत पूरे झारखंड में आज साफ और सुहाना मौसम, बारिश की कोई संभावना नहीं

रांची: शनिवार को झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह हल्की धुंध या कुहासा छा सकता है, लेकिन दिन भर आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
रांची में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सुखद रहेगा। हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी।
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करे तो राज्य के अन्य जिलों में भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने वाला है। कहीं भी बड़े स्तर पर मौसमी बदलाव या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
हालांकि 27 अक्टूबर के बाद बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल बढ़ने और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। फिलहाल लोगों को साफ और सुहाना मौसम का फायदा मिलने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े रख सकते हैं, जबकि दिन में सामान्य कपड़े पर्याप्त रहेंगे।

यूपी: CBI ने ED के दो अधिकारियों को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगने का आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो कर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले…

AI से उजागर हुई PHP की गंभीर खामियां, कई देशों में सरकारी वेबसाइटें बंद; अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी ने दी चेतावनी
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर हमले के खतरे को देखते हुए कई देशों में सरकारी विभागों, अस्पतालों और सार्वजनिक सेवाओं की…














