Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन भवन, डोरंडा, रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित। उन्होंने यहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे विधि- विधान से पूजा अर्चना कर सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर राज्यवासियों को किया समर्पित। मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास सुख- समृद्धि और शांति की कामना की।