गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने CM हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत महासमिति के नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन नंदा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।















