सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया.
जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बांकुडीह और कुरता में नवनिर्मित सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नमन प्रियेस लाकड़ा और मुखिया जसोदा हेंब्रम ने किया विधिवत तरीके से फीता काटकर किया। मौके से डीडीसी नमन ने पुस्तकालय संचालन समिति के सदस्यों से बातचीत किए एवं पुस्तकालय संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है इसमें नियमित आकर सभी अच्छी पुस्तकों का लाभ लें पुस्तकों के अध्ययन से ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि होगी जिससे सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी सहयोग मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आगे उन्होंने कहा कि जिले के सभी 118 पंचायतों में पुस्तकालय की प्रक्रिया की जा रही है जामताड़ा जिला में बेहतर शिक्षा व्यवस्था हो सभी पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण किए जा रहे हैं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह पंचायत के मुखिया यशोदा हेम्ब्रम समेत अन्य मौजूद थे।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















