मलेरिया व डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए मच्छरदानी का किया गया वितरण.

मलेरिया व डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए मच्छरदानी का किया गया वितरण.

मैकलुस्कीगंज : खलारी प्रखण्ड के दो अलग अलग पंचायतो में मलेरिया व डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए एनआरएचएम विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मच्छरदानी का खलारी पंचायत की मुखिया वीणा देवी ,सहिया परनो उराइन एवं शोषण कुजूर ने दक्षिणी चुरी पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामिणो के बीच मच्छरदानी का वितरण किया। शोषण कुजूर ने ग्रामिणो को बताया कि इस मच्छरदानी के इस्तेमाल से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी से खुद को बचाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खलारी पंचायत की मुखिया ने इस्तेमाल करने के उपाय ग्रामीणों से साक्षा किया और बताया की इसके इस्तेमाल से जहरीले कीड़ों से भी बचा जा सकता है। सहिया साथी श्यामकला ने लोगों को इस्तेमाल करने के उपाय भी बताए । नार्मल पानी में अच्छी तरह धुलने के बाद धुप में निकाल अच्छी तरह सुखा ले इसके बाद इस्तेमाल करे। साथ ही कहा कि बच्चों की पहुँच से दूर रखे। और इस्तेमाल करने से खुजली या उल्टी होने लगे तो घबराए नही नजदीकी स्वास्थ्य सहिया एवं डाक्टर से उचित परामर्श लेने को कहा। मौके पर आशिक अंसारी, प्रिन्स अंसारी, शफीक अंसारी, नीरा सहित अन्य ग्रामिण उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now