गिरीडीह के सभी गरीबो के बीच होगा कम्बल बितरण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश. 

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश. 

गिरिडीह : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारीके निदेश के आलोक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, गिरिडीह द्वारा पत्र प्रेषितकर जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निदेशानुसार ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गिरिडीह जिले के वृद्घ, निर्धन, गरीबों असहाय लोगों को मुफ़्त में कम्बल का वितरण किया जाना है। गिरिडीह जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे वृद्धों, दिव्यांगों, भूमिहीनों, बंधुआ मजदूरों से मुक्त कराए गए लोगों एवं भिक्षुकों को मुफ्त कंबल वितरण हेतु जिले भर के कुल 388 पंचायतों/वार्डो  में कुल 68,350 अदद कम्बल आपूर्ति करने हेतु आदेश निर्गत किया गया है।

इस आलोक में आपूर्तिकर्ता को नगर पालिका, गिरिडीह एवं सभी प्रखंडोंमें कंबल गिरिडीह जिले के कुल388 पंचायतों में कुल 68,350 अदद कम्बल का वितरण किया जाना है। नगर पालिका गिरिडीहके 30 वार्डों में 2640, गिरिडीह प्रखंड के 40 पंचायतों में 7040, बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों में 4400, गांडेय प्रखंड के 26 पंचायतों में 4576, पीरटांड़ प्रखंडके 17 पंचायतों में 2992, डुमरी प्रखंड के 37 पंचायतों में 6512, बगोदर प्रखंड के22 पंचायतों में 3872, सरिया प्रखंड के 23 पंचायतों में 4048, बिरनी प्रखंड के 28 पंचायतोंमें 4928, धनवार प्रखंड के 39 पंचायतों में 6864, जमुआ प्रखंड के 42 पंचायतों में7392, देवरी प्रखंड के 27 पंचायतों में 4752, तिसरी प्रखंड के 15 पंचायतों में 2640,गांवा प्रखंड के 17 पंचायतों में 2992, अंचलाधिकारी गिरिडीह द्वारा 30 पंचायतों में 2640 तथा सामाजिक सुरक्षा कार्यालय गिरिडीह को 62 कंबलों का वितरण किया जाना है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow