उपायुक्त द्वारा कोल्ड चेन स्टोरेज पॉइंट का किया गया जायजा.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश. 

 गिरिडीह : उपायुक्त द्वारा जमुआ प्रखंड अंतर्गत कोल्ड चेन स्टोरेज का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन को लेकर समुचित तैयारी करने का आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही वैक्सीन का वितरण सुनियोजित तरीके से कराने हेतु उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि व्यवस्थित तरीके से कोरोना का टीका लगाया जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने कहा वैक्सीन आने के पश्चात फ्रंटलाइन वर्कस यथा चिकित्सक, सहिया, ANM एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा वैक्सिंग का वितरण एवं टीकाकरण किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिन हेतु मिर्जागंज में उचित व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की समुचित व्यवस्था को देखते हुए सभी मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए जिले के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय वैक्सीन सेंटर की कमियों को आंकने का काम भी शुरू हो गया है। जिला स्तर का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि वह अपने यहां मौजूद कोल्ड स्टोरेज और उसके उपकरणों की तुरंत मरम्मत कराएं जिससे कि वैक्सीन डेवलप होने के बाद उसका इस्तेमाल हेतु उपयोग की जा सके।

कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिए सही व्यवस्था होने और कोल्ड स्टोरेज का कामकाज सुचारू होना, कोरोना के टीके के जिले भर में वितरण हेतु बहुत जरूरी कदम है। इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने और कोल्ड चेन के हैंडलिंग और प्रबंधन के लिए मेडीकल स्टाफ को जरुरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर टास्क फ़ोर्स का गठन कर कामकाज का देखरेख सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए MPW, ANM एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियो को प्रशिक्षण दिया जाय।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow