कोरोना वैक्सीन देने का प्रशिक्षण दिया गया.

कोरोना वैक्सीन देने का प्रशिक्षण दिया गया.

Share
Link copied

खलारी : खलारी प्रखण्ड स्थित डी ए वी कोआपरेटिव सिनियर सेकेण्डरी स्कूल में डाक्टर मुकेश मिश्रा, ने सभी एन एम को वैक्सीन देने का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के दौरान डाक्टर मिश्रा ने बताया की टीका लेने वाले व्यक्ति के समस्याओ की जानकारी ले इसके बाद व्यक्ति को टीका लगाने से पूर्व टीका से होने वाले लाभ के बारे में बताए जब व्यक्ति संतुष्ट हो जाए तो ही टीका लगाएऔर टीका लगने के आधे घंटे तक कुछ भी भोजन अथवा खाने पीने की सामग्री का सेवन न करें।

मौके पर मौजूद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग, बताया की खलारी प्रखण्ड के सभी पंचायतो के एन एम,सी एच ओ को प्रशिक्षण देने के दस दिनों के बाद सभी पंचायतो में कोरोना की वैक्सीन देने की सरकार के तरफ से कोशिश की जा रही है। इस मौके पर प्रखण्ड अंचलपदाधिकारी रवि किशोर राम भी उपस्थित थे।

कोरोना के वैक्सीन प्रशिक्षण मे एम पी डब्ल्यू सुमित कुमार सी एच ओ अंजना नाग, रूही शगुफ्ता नाज पंचायत सचिव कमला गंझू, कैलाश हजाम,निवय मांझी, राजेन्द्र बैठा, करमु कन्डी, विश्वनाथ सिंह मुण्डा, कार्तिक सिंह मुण्डा, हरि हजाम एव जन सेवक, मुनेश्वर लकडा,आदित्य नाथ झा एन एम लक्ष्मी कुमारी, सिन्टू कुमारी, मीना कुमारी, नम्रता तिग्गा सहिया शोषन कुजूर, परनो उराइन, सहिया साथी श्याम कला, ममता कुमारी,रीता तिर्की, खीरस्त मीरा, रीता वर्मा, सुलेखा कुमारी, पार्वती देवी उपस्थित थी।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow