केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं
रांची : संजय सेठ ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सम्राट चौधरी एक संवेदनशील, ऊर्जावान और बेहद उम्दा व्यक्तित्व के धनी नेता हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्थापित सुशासन की परंपरा को सम्राट चौधरी और आगे बढ़ाएंगे। संजय सेठ ने कहा कि बिहार में विकास और प्रशासनिक सुधार की जो लकीर खींची गई है, उसे नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य के समन्वय से विकास की गति और तेज होगी।
संजय सेठ ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद सहित अन्य विपक्षी दलों को जनता की अदालत लगातार नकार रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास और स्थिरता की राजनीति के साथ खड़ी है, और आने वाले समय में भी यही रुझान जारी रहेगा।

















