भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के माता पिता कोरोना संक्रमित हुए.
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनकी माता देवकी देवी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दिनों नें पिछले दिनों अपनी कोरोना टेस्ट कराई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धोनी के पिता और माता को राँची के बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्लस में धोनी के पिता और माता का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो वे बिल्कुल ठीक हैं, उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है, उनका संक्रमण अभी फेफड़े में नहीं पहुंचा है। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में वे बिलकुल स्वस्थ हो जाएंगे। गौरतलब है कि धोनी इन दिनों आईपीएल खेल रहे हैं और वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

















