corruption

राजीव कुमार पर लगे भ्र्ष्टाचार (corruption)की जाँच करने बंगाल पुलिस रांची पहुंची

Share
Link copied

झारखण्ड हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार पर लगे भ्रष्टाचार (corruption) के आरोप  की जाँच के लिए कोलकत्ता पुलिस की टीम गुरुवार को रांची पहुंची . गौरतलब है की कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित एक शॉपिंग सेंटर से पिछले रविवार को गिरफ्तार किये गये रांची के वकील राजीव कुमार के रांची स्थित आवास पर बंगाल सीआइडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी  पुलिस को पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली थीं. गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले भी कोलकाता आये थे. इस दौरान वह कोलकाता में कुछ लोगों से मिले थे. पूछताछ में शामिल अफसर यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि राजीव कुमार किन-किन लोगों के संपर्क में थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow