Donation above 17 lakhs in Babadham

बाबाधाम में 17 लाख से ऊपर का चढ़ावा ! Donation above 17 lakhs in Babadham

Share
Link copied

Donation above 17 lakhs in Babadham

देवघर  उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री  के जिला PRD  के जानकारी के मुताबिक बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 17,41,778 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे पहले मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

ज्ञात हो कि इससे पहले 28 जुलाई 2022 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।

इसके अलावे babadham.org के माध्यम से 1,21,660.48 रुपये एवं मंदिर में राशिद के माध्यम से 14,44,422 रुपये दान के रूप में दिया गया। इस प्रकार कुल 33,07,860.48 रूपये दान स्वरूप प्रात हुई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow