झारखंड के 28 पुलिस अधिकारी-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से आरक्षी तक चयन
गृह मंत्रालय ने जारी की सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची, झारखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण
रांची: झारखंड पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए राज्य के 28 पुलिस अधिकारी एवं जवानों का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में झारखंड पुलिस के विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया है। इस सम्मान के लिए आईजी से लेकर आरक्षी स्तर तक के पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। पदक के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डीसी मिथिलेश कुमार के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

इंस्पेक्टर से आरक्षी तक के कर्मियों को सम्मान
इंस्पेक्टर स्तर पर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह को पदक के लिए चयनित किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्रेणी में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा के नाम शामिल हैं। इसी तरह एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

झारखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए झारखंड के 28 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विभिन्न पदों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

IIT-ISM धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिसर में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के 25 वर्षीय छात्र की एक्वामरीन बिल्डिंग में गई जान, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में कर रहा था पढ़ाई; हादसा…

पिठोरिया के चौली लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद
रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र के उलातू पंचायत अंतर्गत चौली में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

म्यूटेशन के लिए भटक रहे जमीन खरीदार: रांची के 22 अंचलों में 5.91 लाख आवेदन, 3.37 लाख रिजेक्ट
कांके में सबसे ज्यादा 65,834 आवेदन खारिज; ऑनलाइन रजिस्ट्री के डेटा में गड़बड़ी बनी बड़ी वजह, नाम, जाति, खाता-प्लॉट में सुधार नहीं…


















