IIT-ISM धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिसर में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के 25 वर्षीय छात्र की एक्वामरीन बिल्डिंग में गई जान, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में कर रहा था पढ़ाई; हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
धनबाद: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT (आईएसएम) धनबाद में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। संस्थान की एक्वामरीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से गिरकर 25 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह आईआईटी-आईएसएम धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र था। घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार, छात्र के आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलते ही संस्थान प्रशासन सक्रिय हो गया। आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र की मौत की खबर से संस्थान के विद्यार्थियों और अन्य लोगों में शोक का माहौल है।
हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वह आठवीं मंजिल से कैसे गिरा, यह दुर्घटना थी या उसने आत्महत्या की, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और घटना को लेकर आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है।

पिठोरिया के चौली लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद
रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र के उलातू पंचायत अंतर्गत चौली में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

म्यूटेशन के लिए भटक रहे जमीन खरीदार: रांची के 22 अंचलों में 5.91 लाख आवेदन, 3.37 लाख रिजेक्ट
कांके में सबसे ज्यादा 65,834 आवेदन खारिज; ऑनलाइन रजिस्ट्री के डेटा में गड़बड़ी बनी बड़ी वजह, नाम, जाति, खाता-प्लॉट में सुधार नहीं…

10 साल बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा कल, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; जानिए सेंटर पर क्या लेकर जाएं
रांची। झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। झारखंड शिक्षक पात्रता…


















