choli-robbery-pithoria-exposed-two-accused

पिठोरिया के चौली लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद

Share
Link copied
choli-robbery-pithoria-exposed-two-accused
choli-robbery-pithoria-exposed-two-accused

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र के उलातू पंचायत अंतर्गत चौली में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है।

पिठोरिया के चौली लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बबन खान उर्फ दिलसाद खान, निवासी उलातू (पिठोरिया) और अप्राथमिकी अभियुक्त भोडू शेख, निवासी लखीपुर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता विकास, बीआईटी क्षेत्र, रांची को गिरफ्तार किया गया है।

पिठोरिया के चौली लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद

इस संबंध में पिठोरिया थाना कांड संख्या 111/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को धारा 310(2), 311 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अग्रसारित किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।