rashtriya-ekta-march-jamshedpur-sardar-patels

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जमशेदपुर में निकला राष्ट्रीय एकता मार्च, सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

Share
Link copied

जमशेदपुर। भारत रत्न एवं देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन किया गया। पटेल स्मारक समिति, जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस मार्च के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। शनिवार सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय एकता मार्च की शुरुआत बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल से हुई। खरकई पुल के समीप गोलचक्कर के पास स्थित पटेल स्मारक से निकला यह मार्च निर्धारित मार्ग से होते हुए आदित्यपुर स्थित पटेल चौक पहुंचा। इसके बाद मार्च पुनः उसी मार्ग से वापस बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

राष्ट्रीय एकता मार्च के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके इसी अद्वितीय योगदान के कारण उन्हें देश का लौह पुरुष कहा जाता है।

नई पीढ़ी तक पहुंचाए जाएंगे पटेल के विचार

पटेल स्मारक समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है। समिति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता मार्च के जरिए लोगों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर पटेल स्मारक समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। मार्च के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और एक मजबूत, एकजुट राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इसे भी पढ़ें
2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना
इसे भी पढ़ें

2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को रांची पहुंचेंगी। वह पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची आएंगी। हालांकि, उनका राजधानी…

भारत ने बनाया अपना GPS, NVS-03 से ‘नाविक’ को मिलेगी नई ताकत; इसरो का ऐतिहासिक मिशन सफल
इसे भी पढ़ें

भारत ने बनाया अपना GPS, NVS-03 से ‘नाविक’ को मिलेगी नई ताकत; इसरो का ऐतिहासिक मिशन सफल

श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन…

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान नामकुम और पिस्का में ट्रेनों के ठहराव का सुझाव, चैंबर ने डीआरएम से की मुलाकात
इसे भी पढ़ें

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान नामकुम और पिस्का में ट्रेनों के ठहराव का सुझाव, चैंबर ने डीआरएम से की मुलाकात

रांची: रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आसपास यातायात का दबाव कम करने को…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।