5 हजार रुपये मांगने पर बवाल! उधार मांगने गए युवक को बताया चोर, भीड़ जुटाकर की पिटाई; बचाने पहुंचे पिता भी घायल
चास के बाबा नगर में उधारी के रुपये को लेकर विवाद, मारपीट में पिता-पुत्र घायल; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बोकारो: महज पांच हजार रुपये की उधारी को लेकर चास के बाबा नगर में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि अपने उधार के रुपये वापस मांगने पहुंचे युवक को चोर-चोर कहकर बदनाम करने की कोशिश की गई। इसके बाद शोर मचाकर भीड़ जुटाई गई और उसके साथ मारपीट की गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी हमले की चपेट में आ गए। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए हैं। मामला चास थाना क्षेत्र के बाबा नगर का है। घायलों की पहचान राजू यादव और उनके पिता सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

दो दिन पहले दिए थे पांच हजार रुपये
जानकारी के अनुसार, राजू यादव ने दो दिन पहले अपने पड़ोस में रहने वाले मन्ना कुमार को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। बताया जाता है कि मन्ना ने एक दिन के भीतर रकम लौटाने का भरोसा दिया था। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद राजू यादव अपने उधार के पैसे मांगने मन्ना कुमार के घर पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
चोर-चोर कहकर जुटाई भीड़, फिर हुई मारपीट
राजू यादव का आरोप है कि रुपये मांगने पर मन्ना कुमार और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उनके साथ मारपीट की गई।घटना के दौरान राजू यादव घायल हो गए। बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर उनके पिता सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद चास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधारी के रुपये को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

झारखंड में अपराधियों पर पुलिस का ‘स्ट्राइक’: 27 मुठभेड़ों में 3 ढेर, 33 से अधिक घायल; कई कुख्यात गिरोहों पर शिकंजा
रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार के खिलाफ राज्यभर में पुलिस का अभियान तेज; राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह गिरोह निशाने…

एक महीने बाद भी केनरा बैंक लूटकांड का खुलासा नहीं, एसआईटी के हाथ खाली; 33 करोड़ से अधिक की लूट के आरोपी अब भी फरार
जमशेदपुर। गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना को एक महीने से अधिक समय बीत…

भारत ने बनाया अपना GPS, NVS-03 से ‘नाविक’ को मिलेगी नई ताकत; इसरो का ऐतिहासिक मिशन सफल
श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन…


















