लोहरदगा से बड़ी खबर पुलिस ने चोरी के सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

लोहरदगा से बड़ी खबर पुलिस ने चोरी के सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

Share
Link copied

लोहरदगा से बड़ी खबर पुलिस ने चोरी के सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

लोहरदगा: आनद कुमार सोनी

शहर के कृषि मार्केट के पास चोरी की मोटरसकिल खरीद बिक्री होने की लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर को मिली गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

लोहरदगा से बड़ी खबर पुलिस ने चोरी के सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को धर दबोचा

छापेमारी के क्रम में अफरोज अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता मुजम्मिल अंसारी एवं सईदुल अंसारी 24 पिताअज़रुल अंसारी ग्राम पविया थाना सिसई जिला गुमला को दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। उनसे गहन पूछताछ में पता चला कि मेला हाट और पार्किंग में खड़ी बाईक को चोरी कर अलग अलग जगहों पर और पांच बाईक रखा गया है।

इन दोनों से अग्रतर पूछताछ में मकबूल अंसारी पिता रसीद अंसारी, ग्राम पबिया ,सिसई एवं आफताब अंसारी पिता सुलेमान अंसारी ग्राम सुरसा थाना पुसो ,गुमला द्वारा विभिन्न जगहों से बाइक चोरी कर विगत दो महीना से बिक्री करने के लिए रखे हुवे थे। चारों की गिरफ्तारी के बाद इनके निशानदेही पर मकबूल अंसारी के नानी घर बसुआ से पैशन प्रो ,स्प्लेंडर प्लस समेत सात मोटर साइकिल बरामद किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow