20201031 094123

अपराधियों ने युवक को मारी गोली.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव में अपराधियों ने एक युवक को उसके पेट मे गोली मार दी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुँच घायल युवक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुट गए।

गौरतलब है कि घायल युवक नवीन प्रतिदिन की तरह काम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लमारी गांव लौट रहा था। मझिआंव-कांडी मार्ग पर कुछ अपराधियों ने छिनतई के उद्देश्य से उसे रोक लिया. स्थानीय होने के कारण नवीन भी उनसे उलझ गया. इसी बीच अपराधियों ने उसके पेट में गोली मार दी, गोली लगने से युवक वहीं गिर गया, जबकि अपराधी वहां से भाग गये. गोली की आवाज सुनकर लमारी गांव के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया।

Share via
Share via