नन्हे यात्री को मिला लाइफटाइम गिफ्ट..
वरीय सवांदाता सौरभ सिन्हा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तस्वीर दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का है, जिसमें उड़ान के बीच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और जब फ्लाइट जमीन पर उतरी तो एयरपोर्ट स्टाफ ने उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। यह सब मुमकिन हुआ विमान के बेहतरीन क्रू मेंमबर्स की बदौलत, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है।
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6E 122 में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। विमान में सवार गर्भवती महिला को समय से पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। विमान क्रू मेम्बर ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला की विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट को बीते कल यानी बुधवार शाम 7:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतर गया। इसके बाद दोनों का चिकित्सा परीक्षण किया गया, जिसमें माँ और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।
इंडिगो ने बच्चे को जिंदगी भर के लिए फ्री टिकट देने का ऐलान कर दिया है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फ्लाइट में सफर के दौरान किसी बच्चे का जन्म हुआ है। लेकिन ऐसा होना बिल्कुल दुर्लभ है। इससे पहले 2017 में एक महिला ने जेट एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बार जेट एयरवेज ने उस बच्चे के लिए लाइफ टाइम फ्री टिकट का ऐलान किया था। वह फ्लाइट सऊदी अरब से भारत के बीच चलती थी।
उस वक्त जेट एयरवेज की फ्लाइट ने सऊदी अरब से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन फ्लाइट में बच्चे के जन्म के बाद प्लेन को मुंबई ले जाया गया। वहां महिला और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुछ ऐसा ही 2009 में भी एयर एशिया की फ्लाइट में हुआ था। मलेशिया की एक महिला दुबई से मनिला जाने के लिए फ्लाइट में बैठी थी। हालांकि फ्लाइट में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। फिलिपिनो एयरलाइन ने उस बच्ची को 10 लाख एयरमाइल्स गिफ्ट किया था।

















