आर्थिक तंगी के कारण सरकारी डॉक्टर की हुई मौत.

Share
Link copied

Team Drishti,

गोड्डा : गोड्डा से एक दर्दनाक खबर सामनें आई है. गोड्डा में एक सरकारी डॉक्टर की मौत आर्थिक तंगी से हो गई है. पिछले सात महीने से वेतन के इंतजार में पहले तो पत्नी छोड़ कर चली गई, उसके बाद डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव की जिंदगी ने भी उनसे मुंह फेर लिया. अकेले गोड्डा सरकारी क़वार्टर में रह रहे डॉक्टर विजय का शव पड़ा मिला. बगल में रहनें वाले लोंगों को जब बदबू आई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को निकाला और फिर बिहार से डॉक्टर विजय की पत्नी को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पत्नी सुजाता ने वेतन नहीं मिलना और आर्थिक तंगी की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा कि दूध तक के लिए पैसे नहीं थे, मजबूरन पति से दूर बिहार के पंजवारा में उन्हें नर्स की नौकरी के लिए जाना पड़ा.

आर्थिक तंगी के कारण सरकारी डॉक्टर की हुई मौत.

गौरतलब है कि , डॉक्टर विजय सरकारी सेवा में अनुबंध पर थे. और एलॉटमेंट के नहीं आने से सात महीनों से वेतन उन्हें नहीं मिला था. सात महीनें से वेतन नहीं मिलनें के कारण वे हमेशा परेशान रहा करते थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow