झारखंड में पंचायत चुनाव की तिथि घोषित

Share
Link copied

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगी. इसकी घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त शिव बसंत ने की. उन्होंने बताया कि पहले चरण का चुनाव 22नवंबर को होगा. जबकि दूसरे चरण का 28नवंबर, तीसरा चरण 05 दिसंबर और चौथा चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा.चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस चुनाव में कुल 24जिलों के 263प्रखंडों में चुनाव होने हैं. जिसमें ग्राम पंचायत की संख्या 4402 है. वहीं ग्राम पंचायत के मुखिया की संख्या 4402, पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 5423है और जिला परिषद् के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 545 है.

पंचायत चुनाव में पहले चरण की मतगणना छह दिसंबर को होगी. जबकि दूसरे चरण की मतगणना भी छह दिसंबर को ही होगी. तीसरे चरण की मतगणना 13 दिसंबर को और चौथे चरण की मतगणना 19 दिसंबर को की जाएगी. मतगणना सुबह 8.00 बजे से शुरू की जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow