जिले के सभी मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस.
सिमडेगा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में समर्पण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा एकात्म मानववाद के पुरोधा दीनदयाल जी प्रत्येक भारतीय के आदर्श हैं व हम सभी के पथप्रदर्शक दीनदयाल जी का विचार था की अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही कुरडेग मंडल केरसई मंडल बोलवा मंडल पाकरटांड़ मंडल सेवई मंडल नगर मंडल वीरू मंडल ठेठईटांगर मंडल जलडेगा मंडल कोलेबिरा मंडल पालकोट मंडल बानो मंडल हुरडा मंडल कोनपाला मंडल में भी मंडल अध्यक्ष की में समर्पण दिवस मनाया गया मौके पर नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत नारायण मांझी अनूप प्रसाद नंदनी प्रणामी हंसा रानी सहित जिला एवं नगर मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















