20201227 194849

नव वर्ष आगमन को लेकर विभिन्न पर्यटक स्थलों पर की जाने वाली तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण.

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा नव वर्ष आगमन को लेकर विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने त्रिकुटी पहाड़ का निरीक्षण कर कोविड नियमों के पालन के साथ आने वाले पर्यटकों के सुरक्षा मापदंडों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व ऐजेंसी को दिया। साथ ही त्रिकुटी पहाड़ निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ त्रिकूट रोप-वे आदि की जानकारी लेते हुए सुरक्षा मानकों की दृष्टि से संबंधित मैनेजर को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने पर्यटकों के बीच मास्क का वितरण करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नही हुआ है ऐसे में हम सभी अपने दैनिक जीवन में मास्क को शामिल करें एवं घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनना न भूलें व दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित करें। वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव हेतु सबसे महत्वपूर्ण है कि हम सभी अपने जीवन में समाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग एवं साफ-सफाई को अहमियत दे। साथ ही उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने का आग्रह स्थानीय दुकानदारों व यहाँ आने वाले पर्यटकों से किया।

इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा नव वर्ष के आगमन को लेकर पर्यटको व जिलावासियों के सुरक्षा हेतु विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा-नंदन पहाड़, तपोवन पर्वत, त्रिकूट पर्वत आदि जगहों पर विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि पर्यटक स्थलों में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही भीड़, व्यवस्थापन के साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via