IMG 20201218 WA0044

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड के प्रभारी दिलीप सैकिया के रांची आगमन पर हुआ स्वागत.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड के प्रभारी दिलीप सैकिया के राची आगमन पर बिरसा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। बिरसा चौक के आगमन पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, इस के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा आदित्य साहू प्रदेश मंत्री सुबह से गुड्डू नवीन जयसवाल सांसद संजय सेठ विशेष रुप से उपस्थित थे इन अतिथियों का भी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिलीप सैकिया ने कहा झारखंड के इस वीर भूमि भगवान बिरसा मुंडा की धरती को नमन करता हूं झारखंड के प्रभारी के तौर पर झारखंड में आकर अभिभूत हूं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और सम्मान दिया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनायेंगे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश के पदाधिकारी रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में सभी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share via
Share via