नगर परिषद के लेखपाल राहुल सोनी के सेवा मुक्त होने पर चर्चा गर्म, मिली-जुली प्रतिक्रिया

नगर परिषद के लेखपाल राहुल सोनी के सेवा मुक्त होने पर चर्चा गर्म, मिली-जुली प्रतिक्रिया

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: नगर परिषद सिमडेगा में लेखपाल राहुल सोनी को सेवा मुक्त किए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। नगर परिषद के प्रशासक समीर बोदरा ने अपने तबादले से पहले राहुल सोनी से संबंधित फाइल पर विशेष ध्यान देते हुए चार्ज सौंपने से पहले उन्हें सेवा मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस निर्णय ने स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया उत्पन्न की है।

जानकारी के अनुसार, राहुल सोनी की नियुक्ति संविदा आधार पर डबल एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में की गई थी। सूत्रों का कहना है कि संविदा आधार पर नियुक्त एक कंप्यूटर ऑपरेटर को नगर परिषद जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में पूर्ण लेखपाल के पद पर नियुक्त करना अपने आप में सवालों के घेरे में रहा है। लंबे समय तक लेखपाल के पद पर कार्यरत रहे राहुल सोनी के कार्यशैली और कथित टालमटोल रवैये को लेकर पूर्व उपायुक्त के पास कई शिकायतें पहुंची थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

नगर परिषद से जुड़े लोगों का कहना है कि राहुल सोनी के सेवा मुक्त होने से कुछ लोग आश्चर्यचकित हैं, जबकि कुछ इसे आवश्यक कदम मान रहे हैं। इस कार्रवाई ने नगर परिषद के कामकाज और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow