सिमडेगा में विकास को नई दिशा देगी सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा: जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और विकास को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में गुरुवार को सिमडेगा समाहरणालय में दिशा की बैठक आयोजित की गई।

सुबह सांसद कालीचरण मुंडा के समाहरणालय पहुंचने पर उपायुक्त (डीसी) कंचन सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला के सभी विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिशा की बैठक शुरू हुई।

बैठक में सांसद ने पूर्व की दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की और विभागवार योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई और प्रगति को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह बैठक जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो न केवल योजनाओं की दशा को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि सिमडेगा के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।


















