जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : उपायुक्त सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (DMFT) रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में DMFT के तहत स्वीकृत और लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से, वित्तीय नियमावली और प्राक्कलन के विशिष्टियों का पालन करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

प्रभावित पंचायतों और ग्रामों की सूची की समीक्षा

DMFT की नई गाइडलाइन के अनुसार, राँची जिले के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायतों और ग्रामों की सूची की समीक्षा की गई। इस दौरान नए पंचायतों और ग्रामों को प्रत्यक्ष (Direct) और अप्रत्यक्ष (Indirect) प्रभावित क्षेत्रों में शामिल करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

कस्तूरबा गांधी, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय और CM School of Excellence को प्राथमिकता

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजनाओं के चयन में राँची जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय और CM School of Excellence को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

योजनाओं का चयन नई गाइडलाइन के आधार पर

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योजनाओं का चयन DMFT की नई गाइडलाइन के अनुसार उच्च प्राथमिकता और अन्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि संसाधनों का उपयोग प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो।

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, रांची की शासी परिषद की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

बैठक में राज्यसभा सांसद डा० महुआ माजी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, लोहरदगा और खूँटी लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों के प्रतिनिधि, तमाड़, मांडर और खिजरी के विधायकों के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now