झारखंड के डॉ. अभिषेक रामाधीन ने अंतरराष्ट्रीय स्लीप सर्जरी कांग्रेस में फैकल्टी के रूप में की शिरकत, स्लीप एप्निया पर दी महत्वपूर्ण जानकारी
मुंबई : रांची के प्रसिद्ध ईएनटी (कान, नाक, गला) एवं स्लीप सर्जन डॉ. अभिषेक के. रामाधीन ने मुंबई में आयोजित 14वें वर्ल्ड कांग्रेस – ISSS-IASSACON 2026 (International Surgical Sleep Society और Indian Association of Surgeons for Sleep Apnoea का संयुक्त सम्मेलन) में सक्रिय भागीदारी की। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 20 से 22 फरवरी 2026 तक JW Marriott Sahar, मुंबई में हुआ, जिसमें 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने किया। इस अवसर पर डॉ. मिलिंद कीर्तने, प्रो. मारिया सुवार्ना (USA) और डॉ. विकास अग्रवाल सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
डॉ. रामाधीन झारखंड से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में एकमात्र प्रतिभागी थे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सत्र “Understanding Endotypes and Phenotypes for Tailored Therapy” में फैकल्टी (Faculty) के रूप में भाग लिया और स्लीप एप्निया के व्यक्तिगत उपचार (tailored therapy) पर गहन चर्चा में सक्रिय योगदान दिया।
डॉ. रामाधीन ने बताया कि आमतौर पर लोग “खर्राटे” को मामूली समस्या मान लेते हैं, लेकिन यह स्लीप एप्निया (Obstructive Sleep Apnea) नामक गंभीर बीमारी का प्रमुख संकेत हो सकता है। इस बीमारी में सोते समय सांस बार-बार रुक जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर इलाज न होने पर स्लीप एप्निया के गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं, जैसे अचानक मृत्यु का खतरा बढ़ना, याददाश्त और दिमागी क्षमता पर नकारात्मक असर। पुरुषों में कामेच्छा में कमी (low libido) और बच्चों में दिमागी विकास और IQ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
दुर्भाग्य से, समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बहुत कम है। डॉ. रामाधीन ने कहा, “खर्राटों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच (जैसे स्लीप स्टडी) और उचित इलाज से इन गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।”
उन्होंने रांची और पूरे झारखंड में स्लीप एप्निया के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। डॉ. अभिषेक रामाधीन रांची में अपनी क्लिनिक में स्लीप एप्निया, एलर्जी, साइनस, कोक्लियर इम्प्लांट और अन्य उन्नत ईएनटी उपचार प्रदान करते हैं।

















