20250322 204635

अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और वज्रपात से प्रभावितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराएं : मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी

झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और वज्रपात के कारण फसलों और जन-धन को भारी नुकसान हुआ है। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता प्रदान करने के लिए आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सभी उपायुक्तों को राहत कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुई क्षति का भौतिक और आर्थिक आकलन शीघ्रता से पूरा करें। उपायुक्तों को दो दिनों के भीतर अधियाचना प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाइवा जलाने वाले और रंगदारी मांगने वाले अपराधी गिरफ़्तार

मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग पूरी तत्परता से राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटा हुआ है।

गिरीडीह : जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान बिल्डिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत

मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनकी बातचीत फ़ेडरल एजेंसी फ़ॉर माइनर डिज़ास्टर्स (FEMA) से चल रही है। वे जल्द ही दिल्ली जाकर नई तकनीक का विस्तृत अध्ययन करेंगे और झारखंड में उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग एक डिजास्टर अलर्ट ऐप विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे राज्य में आपदाओं की त्वरित सूचना मिल सके और राहत कार्य तेजी से शुरू किया जा सके।

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर शहीद, IED ब्लास्ट में दो जवान हुए थे घायल

मंत्री डॉक्टर अंसारी ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग चौकस है और प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Share via
Share via