नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली विशेष शाखा में पोस्टिंग, पदस्थापना संबंधी अधिसूचना जारी
रांची : झारखंड में इंस्पेक्टर से हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नत चार अधिकारियों को अब उनकी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को इन अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार, सभी चारों अधिकारियों को विशेष शाखा (Special Branch) में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। इन अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद मंडल (गृह जिला: रांची), सरोज कुमार सिंह (गृह जिला: समस्तीपुर, बिहार), शैलेश प्रसाद (गृह जिला: पश्चिम सिंहभूम) और बिनोद उरांव (गृह जिला: रांची) शामिल हैं।

















