बगोदर विधायक के प्रयास से मृतक प्रवासी मजदूर के परिवार को मिला मुआवजा.
गिरिडीह : बगोदर प्रखंड बनपुरा गांव के महादेव महतो के बड़े बेटे मनोज महतो उम्र 27 साल जो महाराष्ट्र के सतारा जिले में बीपी पाटिल कंपनी के अंदर ठीकेदारी में टनल बनाने के कार्य करने के दौरान दुर्घटना घटने से दिनांक 30/6/2021 के रात 8 बजे मौत हो गयी थी ,जिसकी सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कम्पनी के संवेदक से बात कर मनोज महतो के परिजन को 250000/(दो लाख पचास हजार) रुपए का मुआवजा को चेक के माध्यम से दिलवाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा जब तक इंसोरेंस का पैसा का भुगतान नही होता है तब तक मनोज महतो के पत्नी तारा देवी को प्रति माह ठीकेदार 5000/ हज़ार रुपए देने की बात पर सहमति जताये ओर विधायक विनोद जी ने झरखण्ड सरकार से आपदा राहत प्रवासी मजदूर कोष से भी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाये। इस मौके पर हरेंद्र कुमार सिंह ,महादेव महतो ,भेरो दास, सुरेश दास ,लिलो महतो उपस्थित थे।
गिरिडीह, दिनेश

















