पहले दोस्तों के साथ गैंगरेप किया फिर केश से बचने के लिए गला दबाकर मार डाला, दुमका पुलिस का केश सुलझा लिए जाने दावा
सौरभ सिन्हा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका:- दुमका पुलिस ने प्रियंका कुमारी हत्याकांड और गैंगरेप की गुत्थी सुलझा लिए जाने का दावा किया है । दुमका पुलिस अधीक्षक ने इस कांड का उद्भेदन करने के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस बात की जानकारी दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। और कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी बॉबी यादव को घटना में प्रयुक्त लाल रंग का पल्सर बाइक, गमछा जिससे मृतिका प्रियंका कुमारी का गला दबाया गया था और एक सैमसंग मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना को अंजाम अपने 5 और सहयोगियों के साथ देने की बात स्वीकार कर ली है। जिसमे पहले आरोपियों ने मृतिका प्रियंका कुमारी के साथ सभी आरोपियों ने गैंगरेप किया था। जिसके बाद मृतिका प्रियंका कुमारी सभी आरोपियों पर केश करना चाहती थी । केश से बचने के लिए आरोपियों ने मिलकर रास्ता से हटाने का सडयंत्र रचा। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद की पत्नी से 18 लाख की ठगी

















