धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य के स्थापना दिवस पर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित तमाम पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चलने का प्रयास कर रही है। कहा कि झारखंड निर्माण उनकी परिकल्पना थी। उनके पदचिन्हों पर लोग चलते हैं। हमलोग भी उन्हें अनुशरण करते हैं।

मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह,अजीत कुमार पप्पू,राकेश रंजन,तेजलाल मंडल परदोष कुमार सोनू आलम अभय सिंह, रॉकी सिंह,प्रमिला मेहरा समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow