रांची के कई बड़े इलाकों में बिजली गुल, बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
रांची में आज सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, नामकुम में 132-33 केवीए ग्रिड सब स्टेशन में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मेगा शटडाउन लिया गया है, जिसके चलते राजधानी के कई बड़े इलाकों में बिजली गुल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहलगाम हमले की आंच झारखंड तक ATS पहुंची धनबाद, तीन को लिया हिरासत में
बता दें कि हाल के दिनों में बिजली कटौती रोज़ाना 2-3 घंटे हो रही है, जिससे गर्मी में स्थिति और खराब हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग बढ़ने से बिजली की खपत 2700 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि आपूर्ति 2300 मेगावाट के आसपास है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है।

















