The Clarion Call of the "Every Village, Smart School" Campaign in Jharkhand: Youth Congress Opens a Front Against Its Own Government

झारखंड में “हर गांव स्मार्ट स्कूल” मुहिम का शंखनाद: युवा कांग्रेस ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

झारखंड में “हर गांव स्मार्ट स्कूल” मुहिम का शंखनाद: युवा कांग्रेस ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The Clarion Call of the "Every Village, Smart School" Campaign in Jharkhand: Youth Congress Opens a Front Against Its Own Government

रांची: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरुवार को युवा कांग्रेस ने राजधानी रांची में  हर गांव स्मार्ट स्कूल  मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से स्कूलों की जर्जर स्थिति सुधारने और शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की मांग की।

स्मार्ट सिटी से पहले स्मार्ट स्कूल जरूरी

रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  गौरव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान शिक्षा ढांचे पर तीखे सवाल खड़े किए। गौरव सिंह ने कहा, राज्य के सरकारी स्कूल संसाधनों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। कहीं छत टपक रही है तो कहीं शिक्षक ही गायब हैं। हम स्मार्ट सिटी की बात तो करते हैं, लेकिन जब तक गांव का बच्चा स्मार्ट स्कूल में नहीं पढ़ेगा, तब तक राज्य का विकास अधूरा है।

आंदोलन की मुख्य मांगें:

युवा कांग्रेस ने शिक्षा सुधार के लिए सरकार के समक्ष एक ‘डिमांड चार्टर’ रखा है, जिसमें निम्नलिखित बिंदु प्रमुख हैं:
गांव-गांव तक विस्तार: ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की तर्ज पर हर गांव में स्मार्ट स्कूल की स्थापना हो।

पारदर्शिता: शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
नियुक्ति और बुनियादी ढांचा: स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को तुरंत भरा जाए और जर्जर भवनों की मरम्मत हो।
डिजिटल साक्षरता: ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के लिए मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल लर्निंग टूल्स की व्यवस्था।

सराहना के साथ चेतावनी

मुहिम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदा योजनाओं की सराहना भी की गई, लेकिन इसे नाकाफी बताया गया। नेताओं का कहना था कि सरकारी प्रयास केवल कुछ शहरों तक सीमित नहीं रहने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री से:

कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही, युवा कांग्रेस की टीमें विभिन्न प्रखंडों में जाकर स्कूलों की वास्तविक स्थिति का ‘ग्राउंड ऑडिट’ भी करेंगी। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी नवनीत कौर रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  डॉ. कुमार राजा शादाब खान, आयुष अग्रवाल, दीपक साव, गोलू, असफर, अब्दुल, नंदिता, आकाश रॉय और हटिया विधानसभा अध्यक्ष आतिफ समेत भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Share via
Share via