सलगापोस बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत व विधिक जागरूकता अभियान आयोजित

सलगापोस बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत व विधिक जागरूकता अभियान आयोजित

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के सलगापोस साप्ताहिक बाजारटांड़ में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, भूमि विवाद, महिला एवं बाल संरक्षण सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, अधिवक्ता ओंकार तथा पीएलवी विकाश कुमार, निरंतर बा एवं सुरजीत प्रसाद ने लोगों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें सरल भाषा में कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न्याय को आम लोगों तक उनके द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रह जाए।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि यह विशेष अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। सचिव ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।