20251107 161227

भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की शताब्दी वर्षगांठ पर ‘हॉकी की नर्सरी’ में रोमांचक प्रदर्शनी मैच

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भारतीय हॉकी के गौरवशाली सफर के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया जा रहा है। अखंड भारत में हॉकी संघ का गठन 7 नवंबर 1925 को हुआ था, और आज 7 नवंबर 2025 को इसकी शताब्दी वर्षगांठ पूरे देश के 570 जिलों सहित राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में धूमधाम से मना रहा है। इसी उत्साह के बीच झारखंड के सिमडेगा जिले ने भी अपनी ‘हॉकी की नर्सरी’ की पहचान को मजबूत करते हुए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एवं पुरुष प्रदर्शनी हॉकी मैच का आयोजन किया।

सिमडेगा, जो सामान्यतः एक पिछड़े जिले के रूप में जाना जाता है, ने हॉकी के मैदान पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों खिलाड़ियों को जन्म देकर देश का मान बढ़ाया है। यहां से निकले खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि विश्व स्तर पर भी भारत का परचम लहराया। जिले ने देश को तीन ओलंपियन दिए हैं: स्व. माइकल किंडो (1972 म्यूनिख ओलंपिक कांस्य पदक), सिलबानुस डुंगडुंग (1980 मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक) और सलीमा टेटे (2020 टोक्यो ओलंपिक चतुर्थ स्थान)। इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम को तीन कप्तान सुमराए टेटे, असुंता लकड़ा और सलीमा टेटे सहित संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, कांति बा, एडलिन केरकेट्टा, मसीरा सुरीन, स्व. जस्टिन केरकेट्टा, बिमल लकड़ा, बिरेंद्र लकड़ा, जेम्स केरकेट्टा, मदीहदास बा, अंजसुल बिलुंग, रोपनी कुमारी, महिमा टेटे, सुषमा कुमारी, अलका डुंगडुंग, अल्फा केरकेट्टा जैसे आधा सैकड़ा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सैकड़ों राष्ट्रीय स्तर के सितारे दिए हैं।

हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में आयोजित इन प्रदर्शनी मैचों ने दर्शकों को बांधे रखा। महिला वर्ग में एसटीसी लचरागढ़ और एसटीसी सिमडेगा के बीच हुए मैच में एसटीसी लचरागढ़ ने 2-1 से रोमांचक जीत हासिल की। वहीं, पुरुष वर्ग का मुकाबला लिटिल टाइगर क्लब और एसटीसी सिमडेगा के बीच खेला गया, जिसमें लिटिल टाइगर क्लब ने 3-2 के कड़े मुकाबले में बाजी मार ली। दोनों मैच दिल थाम लेने वाले थे, जिनमें खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और जज्बे ने स्टेडियम गूंज उठाया।

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिन्हा (जिला प्रमुख, डीडी न्यूज), मुक्ति कुल्लू (सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई हॉकी खिलाड़ियों की मां) तथा हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। समापन पर अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की सफलता में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पैंखरासियूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी, कुनूल भेंगरा, रोहित बेसरा, तलीन तिग्गा, अमृता मिंज, नेहा कुमारी, रीना कुल्लू आदि की अहम भूमिका रही।

Share via
Share via