IMG 20210217 WA0026

मचान में लगी आग, हजारों का पुआल जल कर राख.

चतरा/सिमरिया : थाना क्षेत्र के चौथा गांव में आग ने भीषण तबाही मचाई है। अगलगी कि इस घटना में भुक्तभोगी का करीब 20 हज़ार का पुआल जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जबकि यह घटना बिजली प्रवाहित तार में सार्ट सर्किट से होने की बात प्रकाश में आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित फणीश्वर यादव ने बताया कि मचान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे सारा पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद हो रहे हो हल्ला के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। आग की लपटे तेज होने के कारण आग पर काबू नही जा पाया जा सका। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस व अग्निशमन को जानकारी दी।

अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के माध्यम से तीन घण्टे के बाद आग पर काबू पाया। इसके पहले ग्रामीणों ने भुक्तभोगी के घर के साथ साथ अन्य घर को आग लगने से बचाया। भुक्तभोगी ने अंचल कार्यालय से मदद की गुहार लगायी है।

Share via
Share via