गढ़वा पुलिस नें किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.

गढ़वा पुलिस नें किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले को नक्सली और अपराधियों के साथ साथ हर अवैध धंधों से मुक्त कराने की दिशा में प्रयासरत जिला पुलिस एक टीम के रूप में कार्य कर रही है। जिसमे सफ़लता भी हासिल हो रही है। आज एसपी श्रीकांत सुरेश राव को सूचना मिली कि शहर के कुछ जगहों पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है, उसी सूचना के आलोक में शहर थाना प्रभारी के निर्देश पर महिला पुलिस अधिकारी पिंकी कुमारी साव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गयी।

स्टेशन रोड एवं बाईपास रोड के किनारे एक घर में सेक्स रैकेट का अवैध धंधा संचालित होते पाया गया। जहां धंधे से जुड़ी महिलाओं को अब ग़लत काम नहीं करने की हिदायत देकर और मौक़े पर मौजूद कुछ लोगों को शारीरिक दंड दे कर छोड़ा गया। गौरतलब है कि ये धंधा चल तो रहा था लेकिन सटीक सूचना के अभाव में पुलिस के हांथ बंधें थे, लेकिन सही सूचना जैसे ही मिली पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए रंगे हाथ धंधे बाजों को पकड़ इस तरह के धंधे से बाज आने की हिदायत दी।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow