गढ़वा पुलिस नें एक वृद्ध का शव किया बरामद.
Garhwa, V K Pandey.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के फराठीया गांव स्थित बागी डैम के पास से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। वृद्ध की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव निवासी दशरथ राम के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतक का पुत्र ललन राम ने बताया कि गुरुवार को सुबह घर से काम करने जा रहे हैं। बोलकर निकले हुए थे। देर शाम होने के बाद जब वे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन आसपास के रिश्तेदारों के घर होने लगी। कहीं पता नहीं चलने के बाद इसकी सूचना सदर थाना को भी दिया गया था। जिसके बाद चरवाहों के द्वारा बताया गया कि जब बागी डेम की झाड़ी की ओर से दुर्गंध आ रही थी।
जब वहां चरवाहों ने जाकर देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद चरवाहों ने आसपास के गांव को सूचना दिया। सूचना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया। सूचना के बाद तत्काल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई । पुलिस पदाधिकारी ने कहाकि हमलोग मामले की जांच कर रहे है।

















