लगातार बारिश के बाद कांके डैम और रुक्का डैम का फाटक खोला दिया गया.

लगातार बारिश के बाद कांके डैम और रुक्का डैम का फाटक खोला दिया गया.

Share
Link copied

रांची //बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश के बाद कांके डैम और रुक्का डैम का फाटक खोला दिया गया. बीती रात कांके डैम का लेवल 27 फीट के उपर और रुक्का डैम का 33 फीट क्रॉस कर गया. जिसके बाद फाटक खोल दिया गया.

बतातें चलें कि कांके डैम की कुल क्षमता 28 फीट है. मगर 27 फीट चढ़ने के बाद ही डैम की सुरक्षा के लिहाज से फाटक खोल दिया जाता है. इसी तरह रुकेका डैम की कुल क्षमता 36 फीट है, लेकिन 33 क्रॉस करने के बाध सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फाटक खोल दिया जाता है.

हटिया डैम का भी तेजी से बढ़ रहा है लेवल
इधर रांची के हटिया डैम का भी वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को डैम का वाटर लेवल 24.05 फीट दर्ज किया गया था, जो शनिवार बढ़कर 28.09 फीट पर पहुंच गया. यानि कि 24 घंटे में करीब चार फीट की बढ़ोतरी हुई. डैम अभी क्षमता दूर है. डैम की कुल क्षमता 38 फीट है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow