20251006 205816

घाटशिला उपचुनाव 2025: 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को मतगणना

SNSP Sickle Cell Poster 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र की सीमाओं और चेकपोस्ट पर भी सीसीटीवी निगरानी होगी।

SNSP Meternal Poster 1

उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है, जिसके बाद घाटशिला में 218 मतदान केंद्र लोकेशन पर कुल 300 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

Banner Hoarding 1

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

Share via
Share via