20260201 192632

निगर निकाय चुनाव से पहले गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घटियारी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1400 लीटर स्प्रिट सहित भारी मात्रा में सामान जब्त

गोड्डा : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब पर सख्ती बरतते हुए गोड्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घटियारी में छापेमारी कर पुलिस ने नकली शराब बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापेमारी में 1400 लीटर स्प्रिट, 400 लीटर देशी शराब, 45 बोतल नकली शराब सहित अवैध शराब निर्माण से जुड़ा पूरा सामान जब्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। वरीय पदाधिकारी अनु०पु०पदा० महोदय के नेतृत्व में गठित दल ने चामू मंडल के घर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही थी।

जब्त सामानों में स्प्रिट 1400 लीटर, देशी शराब 400 लीटर, नकली शराब 45 बोतल, विभिन्न कंपनियों का लोगो 15 बंडल, झारखंड सरकार का लोगो 3 बंडल, विभिन्न कंपनी के ढक्कन लगभग 1000 पीस, खाली बोतलें 1500 पीस, बाखर एक बोरा (करीब 40 किलो), टेबलेट एक बोरा (40 किलो), कच्चा महुआ 40 किलो, जावा महुआ 1500 किलो और अवैध शराब बनाने का अन्य सामान एवं समाग्रियां शामिल हैं।

सुन्दरपहाड़ी थाना में इस घटना के संबंध में कांड संख्या-06/26 दिनांक 01.02.2026 दर्ज किया गया है। सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चामू मंडल एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।

पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी और नकली शराब के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में शराब माफिया को बड़ा झटका लगा है।

Share via
Share via