20251114 213847

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन, इस वर्ष झारखंड फोकस स्टेट

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 का आगाज शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुआ। मेले के शुभारंभ के साथ ही झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला–संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घाटन के मौके पर सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि “झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित इस मेले में राज्य अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, औद्योगिक क्षमता और विविध उत्पादों को देश-दुनिया के सामने पेश कर रहा है। उन्होंने पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा तथा सिद्धो–कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।

झारखंड बना फोकस स्टेट

इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड को फोकस स्टेट का दर्जा मिला है। प्रदेश अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपनी उपलब्धियों, पारंपरिक शिल्प, हस्तशिल्प उत्पाद, उद्योगों एवं नवाचारों को प्रमुखता से प्रदर्शित कर रहा है।

पवेलियन में राज्य के प्रमुख सरकारी विभागों के साथ-साथ अनेक शिल्पकार, कारीगर और उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री कर रहे हैं। झारखंड की कला, संस्कृति, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक संभावनाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जूडिको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, उद्योग निदेशक विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देश–विदेश के प्रतिभागी शामिल

IITF 2025 में देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ कई देशों और निजी संस्थानों की भी सक्रिय भागीदारी है। झारखंड पवेलियन अपनी विशिष्ट पहचान, समृद्ध विरासत और विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित कर आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Share via
Share via