IMG 20201112 WA0018

हरिहर प्रसाद पांडेय को मिली झारखंड प्रदेश मिशन मोदी की बागडोर.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामगोपाल काका नें कहा कि राज्य के नवनिर्माण में नीति के साथ नियत भी होनी चाहिए, तभी किसी देश का सर्वागीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात का गौरव है कि आज देश की बागडोर राष्ट्रवादी नेता नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय वअन्य पदाधिकारियों को गुरुवार बारह नवम्बर को रांची में संबोधित करते कहा कि मिशन मोदी का एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए जीता है और मरता है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती से ही हमारी संप्रभुता एवं अखंडता सुरक्षित रह सकती है, जिसे मिशन मोदी कभी विस्मृत नहीं होने देगा।

आज ऐसे ही व्यक्तित्व की घर घर में ज़रूरत है जिसके निर्माण का बीड़ा मिशन मोदी ने उठाया है। इस मौक़े पर राँची के प्रख्यात समाजसेवी एवं राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में वृह॒द्‌ रूप से काम करने वाले कर्मठ व्यक्ति श्रीहरिहर पाण्डेय ने कहाकि काका जी ने जो ज़िम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। काका के सपनेको साकार करने का अपनी की ओर से भरसक प्रयास करूंगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश प्रभारी व प्रदेश ईकाई के गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share via
Share via