20250216 202146

हजारीबाग , चतरा और रांची पुलिस ने सैकड़ो एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया

नशा के खिलाफ झारखंड पुलिस का चला विशेष अभियान चतरा हजारीबाग रांची की पुलिस ने मिलकर सैकड़ो में चल रहे अफीम की फसल को नष्ट किया यह झारखंड में नशे के कारोबार करने वालों के कल पर बड़ा तमाचा है झारखंड पुलिस इन दिनों लगातार इस तरह का अभियान चलाकर झारखंड को नशा मुक्त बनाना चाहती है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग पुलिस

हजारीबाग जिला के चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम पत्थलगड़ा के करगा जंगल में एवं पत्थलगड़ा में *करीब 15 एकड़* वन भूमि में लगे अवैध रूप से अफीम पोस्ता की खेती को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीके नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, थाना प्रभारी चौपारण अपने सशस्त्र बलों, वन विभाग की टीम के साथ मिलकर विनष्ट किया गया।

इस संदर्भ में अवैध अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*चतरा पुलिस*

अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर निम्नांकित थाना द्वारा विनष्ट किया गया है:-
– लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम बरवाडीह,चूकू,साजीवार मे करीब 55 एकड़,
– कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम बनियाडीह में करीब 5.5एकड़
– वशिष्ठनगर थाना अंतर्गत ग्राम बंधुडीह मे करीब 20 कठृ।
– सदर थाना अंतर्गत ग्राम लूटा, साल्वे में करीब 3एकड
जिला में करीब 63 एकड 20 कठृ।में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया ।

रांची पुलिस

रांची पुलिस ने तमाड़, बुंडू, राहे, नामकुम, अनगड़ा, सोनाहातु, एवं दशामफाल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर तथा ग्रास कटर मशीन चला कर विनिष्ट किया गया।*

पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में तमाड़, बुंडू, सोनाहातु, राहे, नामकुम, अनगड़ा एवं दशामफाल थाना प्रभारी के द्वारा
1. बुंडू थाना अंतर्गत 55 एकड़
2. तमाड़ थाना अंतर्गत 101 एकड़
3. दशामफाल थाना अंतर्गत 24 एकड़
4. राहे थाना अंतर्गत 15 एकड़
5. नामकुम थाना अंतर्गत 35 एकड़
6. अनगड़ा थाना अंतर्गत 03 एकड़
7. सोनाहातु थाना अंतर्गत 05 एकड़
सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में जंगल झाड़ में 238 लगभग एकड़ लगे अफीम को ट्रैक्टर, ग्रास कटर मशीन एवं पुलिस बल के द्वारा विनष्ट किया गया।

Share via
Share via