LPG सिलेंडर गोदाम का भंडारण हुआ बेनकाब: विस्फोट से 4 घायल, मुख्य अभियुक्त अजय कुमार साह गिरफ्तार
पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडरों के बड़े पैमाने पर भंडारण और व्यापार का मामला सामने आया है। इस दौरान सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 15 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बैरिया चौक, सुदना रोड स्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के नीचे एक आवासीय मकान में हुई। यहां अजय कुमार साह (उम्र 47 वर्ष, पिता स्व. बदरी साव, निवासी कुटुमु, थाना पाण्डु, जिला पलामू) द्वारा अवैध रूप से इंडेन कंपनी के घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर स्टोर किए जा रहे थे। मुनाफे के लालच में यह अवैध कारोबार चल रहा था।
विस्फोट के बाद अजय कुमार साह ने घटनास्थल से साक्ष्य (सिलेंडर) हटाकर छिपाने की कोशिश की, लेकिन उनके निशानदेही पर पुलिस ने बाजार समिति स्थित एक शेड से 26 घरेलू और 10 कमर्शियल LPG सिलेंडर बरामद किए। साथ ही टाटा मैक्सी वाहन में रखे 36 सिलेंडर भी जब्त किए गए। कुल 61 LPG सिलेंडर और एक टाटा मैक्सी वाहन को विधिवत जप्ती सूची बनाकर कब्जे में लिया गया।
इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सदर अंचल, मेदिनीनगर के लिखित आवेदन पर शहर थाना में कांड संख्या 106/2026 दिनांक 16.03.2026 दर्ज किया गया। आरोपियों पर धारा 110, 125(a), 125(b), 238, 287 BNS तथा Essential Commodities Act 1955 की धारा 7।के तहत मामला दर्ज कर अजय कुमार साह को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


















